Monday, April 20, 2015

" परिवर्तन ही जिंदगी है "

" परिवर्तन ही जिंदगी है "

कुछ बात है जो दिल तक आकर जुबान तक आती नहीं 
इतने सहमे हुए है की 
किसी और का ख्याल दिल में आता नही 
कभी बड़े होने को उतावले हुआ करते थे हम
लेकिन आज ये एहसास हुआ की आखिर क्यों इतने जल्दी बड़े हो गए हम ?

खावाहिसों के पीछे के पीछे यूँ भागना अब छोड़ दिया हमने 
अब तो मामला दिल का है, मुस्कुरा कर आगे बढ़ना भी सिख लिया हमने 
यूँ तो जिंदगी के टेढ़े मेढ़े रास्तों से उलझने का मजा कुछ और है 
अपनी भागती हुई जिंदगी से कुछ वक़्त आप खुद को दो 

क्यों की खुद से सवाल जवाब करने का मजा ही कुछ और है 
अजनबियों की भीड़ में अपने आपको क्यों सामिल करना 
जबकि दिल में राजा बनने का मजा ही कुछ और है |

No comments: